Jehanabad : दवा लाने पटना जा रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से गयी जान

पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पंचमई गांव का रहने वाला जगदीश यादव (70 वर्ष) है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक दवा खरीदने के लिए पटना जा रहा था.

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पंचमई गांव का रहने वाला जगदीश यादव (70 वर्ष) है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक दवा खरीदने के लिए पटना जा रहा था. वह ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफाॅर्म नंबर एक से ट्रैक के माध्यम से प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर जा रहा था. इसी दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ट्रेन आ गयी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि मृतक एक दिन पूर्व अपने पोता से मिलने उमराईबिगहा गया हुआ था, जहां से वह शनिवार को जहानाबाद पहुंचा था. जहानाबाद से वह दवा खरीदने के लिए पटना जा रहा था. पटना जाने के लिए वह कोर्ट हॉल्ट पर ट्रेन पर सवार होने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >