Jehanabad : पतियावां में युवक ने फांसी लगा आत्महत्या का किया प्रयास

शकुराबाद थाना क्षेत्र के पतियामां गांव में एक युवक ने फांसी के फंदे में लटक आत्महत्या का प्रयास किया हालत नाजुक बताया जाता है.

रतनी

. शकुराबाद थाना क्षेत्र के पतियामां गांव में एक युवक ने फांसी के फंदे में लटक आत्महत्या का प्रयास किया हालत नाजुक बताया जाता है. मालूम हो कि पतियामां गांव निवासी चित्रगुप्त राम के (20 वर्षीय ) पुत्र शिव प्रकाश कुमार अपने रिश्ते में लगने वाले साली से फोन पर बातचीत कर रहा था, तभी पत्नी को भनक लग गयी, जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो युवक ने पंखा में फांसी के फंदे लगाकर आत्महत्या करने का कोशिश किया. हालांकि फांसी के फंदे में लटकने की सूचना अन्य परिजनों को मिला तो फंदे से युवक को उतारकर प्राथमिक उपचार के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद ले गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद विशेष इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद हालात को नाजुक देखते हुए विशेष इलाज के लिए डॉक्टर ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. इस मामले में इंस्पेक्टर मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिली है लेकिन थाने में आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >