Jehanabad : अवैध संबंध का विरोध करने पर गला दबाकर युवक को मार डाला

खुदागंज थाना क्षेत्र के रसूली बिगहा गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी राम प्रसाद बिंद के रूप में हुई है.

बिहारशरीफ/रतनी . खुदागंज थाना क्षेत्र के रसूली बिगहा गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी राम प्रसाद बिंद के रूप में हुई है. इस मामले में परिजनों ने आत्महत्या की आशंका को नकारते हुए हत्या का आरोप लगाया है और इसे पूर्व नियोजित साजिश बताया है. परिजनों का आरोप है कि राम प्रसाद की हत्या उसकी पत्नी, साली और गांव के एक ऑटो चालक, जो दोनों बहनों का प्रेमी बताया जा रहा है ने मिलकर की है. बताया गया कि राम प्रसाद को उसकी पत्नी ने बहला- फुसलाकर अपने मायके रसूली बिगहा बुलाया था, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. मृतक के भाई के अनुसार, राम प्रसाद लुधियाना की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था और दस दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था. इसी दौरान पत्नी की जिद पर वह ससुराल गया था. वहां उसे पत्नी और साली के बीच संदिग्ध संबंधों की जानकारी मिली, जिसका विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. हालांकि गांव में कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं. मृतक की पत्नी ने ही घटना की सूचना दी थी, जिसके बाद शव परिजन अपने साथ ले गए. खुदागंज थानाध्यक्ष जेपी नारायण ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शकुराबाद थाना में हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दिया है. वहां से मामला जीरो एफआईआर के तहत खुदागंज थाना को स्थानांतरित कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है.

साली के घर हुई मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

रतनी शकुराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव निवासी रामप्रसाद बिंद की नालंदा जिले के खुदागंज थाना अंतर्गत रसूलीबिगहा गांव में अपने साली के घर हुई मौत मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में मृतक के चचेरा भाई सियाराम बिंद ने बताया कि मृतक रामप्रसाद बिंद पिछले पांच साल से लुधियाना में रहकर मजदूरी का काम करता था, जहां से कुछ दिन पहले अपने साली के घर नालंदा जिले के खुदागंज थाना अंतर्गत रसूलीबिगहा गांव गया हुआ था. मृतक के परिजनों का आरोप है कि अवैध संबंध के चक्कर में उसकी हत्या कर दी गयी . मृतक के परिजनों की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने मृतक के पत्नी, साली एवं एक टेंपो ड्राइवर को हिरासत में लेकर जीरो एफआईआर दर्ज कर खुदागंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >