Jehanabad : महादलित टोला में शिविर लगाने को लेकर हुई बैठक

प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ स्वाति कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

हुलासगंज. प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ स्वाति कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य 19 अप्रैल को प्रखंड क्षेत्र के सभी महादलित टोलों में आयोजित होने वाले विशेष शिविर की तैयारी की समीक्षा करना था. शिविर के माध्यम से सरकार की कुल 22 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ महादलित समुदाय तक पहुंचाया जाएगा. विकास मित्रों के माध्यम से लाभार्थियों से संबंधित फॉर्म भरवाकर प्रखंड कार्यालय में समर्पित किया जाएगा. इन योजनाओं में राशन कार्ड, उज्जवला गैस योजना, बेरोजगारी भत्ता, जन मृत्यु प्रमाण पत्र तथा अन्य पंचायत स्तरीय योजनाएं शामिल हैं. सीडीपीओ, जीविका की प्रतिनिधि, बीइओ सहित सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी अधिकारियों को शिविर की सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यों का समुचित विभाजन किया गया. बीडीओ ने सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध रूप से कार्यों को निष्पादित करने व महादलित समुदाय को योजनाओं का समुचित लाभ सुनिश्चित कराने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >