जहानाबाद में मोबाइल पर आया मौसम विभाग का अलर्ट, सुबह में ही हो गया रात जैसा अंधेरा

Jahanabad Weather Update News: जहानाबाद में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी के बीच लोगों के मोबाइल पर Emergency Alert जारी किया गया. अलर्ट में अगले कुछ घंटों तक वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा बताया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने और सतर्क रहने की अपील की है.

Jahanabad Weather Update News: (मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट) जहानाबाद में गुरुवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली. आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं के चलते दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया. इसी दौरान लोगों के मोबाइल फोन पर एक साथ Emergency Weather Alert का संदेश पहुंचा, जिसने कई लोगों को चौंका दिया.

तीन घंटे के लिए जारी हुआ अलर्ट, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि अगले तीन घंटे के दौरान जहानाबाद के साथ अरवल, भोजपुर, नालंदा, पटना, सारण और वैशाली जिलों के कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली चमकने और बारिश की प्रबल संभावना है. हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

एक साथ बजा मोबाइल अलार्म, लोग हुए सतर्क

अचानक सभी मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ चेतावनी संदेश आने से लोग कुछ देर के लिए घबरा गए. बाद में संदेश पढ़ने पर पता चला कि यह मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया सुरक्षा अलर्ट है, जिसका उद्देश्य लोगों को समय रहते सतर्क करना था.

प्रशासन ने जारी की सुरक्षा सलाह

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें. पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें. किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

ALSO READ: क्या आपका भी फोन हुआ अचानक वाइब्रेट? जानिए क्या है Emergency Alert और क्यों भेजती है सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >