अचानक निरीक्षण में पहुंची डीएम, जहानाबाद सदर अस्पताल में इमरजेंसी से गायब मिला डॉक्टर

Jahanabad Sadar Hospital Inspection: जहानाबाद सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम छिरिड़ वाई भूटिया को इमरजेंसी ड्यूटी से एक डॉक्टर गायब मिला. डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए और भव्या पोर्टल से डॉक्टरों की निगरानी की बात कही.

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad Sadar Hospital Inspection:
जहानाबाद जिले की नई जिलाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया ने पदभार संभालने के अगले ही दिन सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में बड़ी लापरवाही सामने आई, जब ड्यूटी पर तैनात दो डॉक्टरों में से एक अनुपस्थित मिला.

इमरजेंसी ड्यूटी से गायब डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एक डॉक्टर के ड्यूटी से नदारद मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. मीना कुमारी को अनुपस्थित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगने और नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

ड्यूटी से फरार कर्मचारियों को नहीं मिलेगी राहत

डीएम ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य विभाग समेत किसी भी सरकारी विभाग में ड्यूटी से गायब रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

भव्या पोर्टल से होगी डॉक्टरों की निगरानी

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित भव्या पोर्टल के माध्यम से डॉक्टरों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर निगरानी रखी जाएगी. इस पोर्टल पर डॉक्टरों की ड्यूटी अवधि, मरीजों की संख्या और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी जानकारियां दर्ज होती हैं.

अस्पताल में dm का निरीक्षण

अस्पताल में उपलब्ध हैं नौ विशेषज्ञ डॉक्टर

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने जहानाबाद सदर अस्पताल को नौ विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराए हैं. मरीजों को इन सेवाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित है और जिन दवाओं का रेट कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ है, उन्हें भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया गया है.

निर्माणाधीन भवन को जल्द पूरा करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में जगह की कमी का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि पुराने भवन को हटाकर नए और बड़े अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए. नया भवन बनने के बाद जगह की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी.

Jahanabad Sadar Hospital Inspection: सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

सदर अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने असंतोष जताया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई में सुधार लाने और मरीजों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

डॉक्टरों की कमी जल्द होगी दूर

एक सवाल के जवाब में डीएम ने बताया कि कुछ चिकित्सक उच्च शिक्षा के लिए अवकाश पर हैं, जिससे अस्थायी रूप से डॉक्टरों की कमी महसूस हो रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में नए डॉक्टरों की बहाली प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही जहानाबाद जिले को भी अतिरिक्त चिकित्सक उपलब्ध कराए जाएंगे.

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

डीएम के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी, प्रभारी अधीक्षक डॉ. मीना कुमारी, डीआईओ डॉ. प्रमोद कुमार, कम्युनिकेबल डिजीज प्रभारी डॉ. विनोद कुमार सिंह, एसएनसीयू प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर आजाद समेत कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ: जहानाबाद में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, छात्र समेत तीन लोग घायल, हालत गंभीर, PMCH किया गया रेफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >