जहानाबाद में पिता कर रहे थे इंतजार, घर से निकला था सब्जी लेने, नहीं लौटा वापस

Jahanabad News: जहानाबाद में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घोसी-जहानाबाद राज्य मार्ग पर काजी सराय नहर के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी.

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad Road Accident:
जहानाबाद में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पाराधी पर गांव निवासी प्रिंस कुमार (30 वर्ष) सुबह बाइक से काजी सराय बाजार सब्जी खरीदने गया था. सब्जी लेकर वह अपने घर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.

काजी सराय नहर के पास ट्रक ने मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि घोसी-जहानाबाद राज्य मार्ग पर काजी सराय नहर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार प्रिंस कुमार को रौंद दिया. ट्रक की टक्कर से युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

Jahanabad Road Accident: स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए पास के निजी क्लीनिक में पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और इलाज शुरू कराया.

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

ट्रक की टक्कर से युवक की हालत लगातार बिगड़ती गई. इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रिंस कुमार की मौत के बाद उसके परिजनों में मातम छा गया. परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे. अचानक हुई इस घटना से गांव में भी शोक का माहौल है.

Jahanabad Road Accident: ट्रक चालक मौके से फरार

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार ट्रक और चालक की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाकर फरार ट्रक चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

ALSO READ: जहानाबाद डबल मर्डर केस, DGP से बात कर जीतन राम मांझी ने लिया बड़ा एक्शन, स्पीडी ट्रायल के दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >