जहानाबाद नगर परिषद की सशक्त समिति चुनाव में बड़ा उलटफेर, संजीव और रश्मि की शानदार जीत, संजय निर्विरोध निर्वाचित

Jahanabad News: जहानाबाद नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के ग्रुप-1 पद के लिए वार्ड संघ अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया था. उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया, जिसके कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

Jahanabad News: जहानाबाद नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में रोमांचक मुकाबले के बीच तीन नए सदस्यों का चयन हो गया. एक सीट पर संजय कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि अन्य दो सीटों पर हुए मतदान में संजीव कुमार और रश्मि देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की. चुनाव परिणाम घोषित होते ही नगर परिषद परिसर में जश्न का माहौल बन गया.

एक सीट पर संजय कुमार यादव बने निर्विरोध विजेता

नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के ग्रुप-1 पद के लिए वार्ड संघ अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया था. उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया, जिसके कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

रश्मि देवी ने नूतन देवी को 23 वोटों से हराया

ग्रुप-2 की सीट पर वार्ड संख्या 29 की पार्षद रश्मि देवी और वार्ड संख्या 30 की पार्षद नूतन देवी के बीच मुकाबला हुआ. मतदान में रश्मि देवी को 27 वोट मिले, जबकि नूतन देवी को केवल चार वोट प्राप्त हुए. इस तरह रश्मि देवी ने 23 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.

संजीव कुमार ने प्रकाश कुमार को दी करारी मात

ग्रुप-3 के चुनाव में वार्ड संख्या 11 के पार्षद संजीव कुमार उर्फ बबलू और वार्ड संख्या 22 के पार्षद प्रकाश कुमार आमने-सामने थे. मतदान के बाद संजीव कुमार को 22 वोट मिले, जबकि प्रकाश कुमार को नौ मत प्राप्त हुए. संजीव कुमार ने 13 वोटों से जीत दर्ज कर समिति में अपनी जगह पक्की कर ली.

SDO ने दिलाई शपथ, विजेताओं को मिला प्रमाण पत्र

मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी एवं एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने संजय कुमार यादव, संजीव कुमार और रश्मि देवी को विजयी घोषित किया. सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपा गया और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

33 में से 31 वार्ड पार्षदों ने किया मतदान

नगर परिषद में कुल 33 वार्ड हैं. एक वार्ड पार्षद की मृत्यु के कारण वर्तमान में 32 पार्षद ही थे. इनमें से एक पार्षद मुशर्रफ परवीन मतदान में अनुपस्थित रहीं. इस कारण कुल 31 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

घोसी नगर पंचायत में भी हुआ सशक्त समिति का चुनाव

घोसी नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. कुल 20 वार्ड पार्षदों में से 19 ने मतदान किया. समिति के तीन पदों के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे. मतदान के बाद तीन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर समिति में स्थान बनाया.

काको नगर पंचायत में मुकेश निर्विरोध, ताबिश और कोसिला विजयी

काको नगर पंचायत में समिति के तीन पदों के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. मुकेश कुमार के खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. वहीं ताबिश हुसैन ने सात मत प्राप्त कर जीत हासिल की. कोसिला देवी ने 10 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की.

अरविंद, रीता और रेणु देवी ने दर्ज की बड़ी जीत

अन्य सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव में अरविंद कुमार, रीता देवी और रेणु देवी ने 14-14 मत प्राप्त कर जीत हासिल की. सभी विजेताओं के समर्थकों ने फूल-मालाओं और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया.

चुनाव परिणाम के बाद जश्न में डूबा नगर पंचायत परिसर

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई. विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया गया और नगर पंचायत परिसर देर शाम तक जश्न के माहौल में डूबा रहा.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी

नगर परिषद की सशक्त समिति चुनाव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खुशी जताई. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संजीव कुमार की लोकप्रियता और क्षेत्र में मजबूत पकड़ के कारण उन्हें वार्ड पार्षदों का व्यापक समर्थन मिला और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की.

ALSO NEWS: Jehanabad News: जानें जहानाबाद जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >