Jahanabad News: (आलोक कुमार की रिपोर्ट)
जहानाबाद नगर थाना और एंटी लिकर टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान 60 लीटर देसी शराब बरामद की गई है.
झाड़ियों में छुपाकर रखी गई थी शराब
पुलिस को सूचना मिली थी कि हसौड़ा भट्ठा के पास नदी किनारे झाड़ियों में अवैध शराब छुपाकर रखी गई है. सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में प्लास्टिक के दो बोरे में रखी गई शराब बरामद हुई.
तस्कर मौके से फरार
छापेमारी के दौरान शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके.
मामला दर्ज कर जांच शुरू
थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि बरामद शराब के आधार पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
ALSO READ: जहानाबाद में बिजली बिल गड़बड़ी पर उपभोक्ताओं को राहत, शिकायत मिलते ही टीम कर रही जांच और सुधार
