जहानाबाद जिले के घोसी के भारथु हाई स्कूल में 7 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिलेगा मुफ्त इलाज और जांच सुविधा

Jahenabad News: जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड के भारथु हाई स्कूल परिसर में 7 जून को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जहां ग्रामीणों को मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी. इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर स्वास्थ्य जांच करेंगे और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की जाएंगी.

Jahanabad News: (सुनील शर्मा की रिपोर्ट)
जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड क्षेत्र में 7 जून 2026 (रविवार) को भारथु हाई स्कूल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है.

ग्रामीणों को मिलेगा मुफ्त स्वास्थ्य लाभ

इस शिविर में लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच और चिकित्सीय परामर्श की सुविधा दी जाएगी. आयोजन इस्माइलपुर गांव निवासी राम यतन शर्मा और रविन्द्र कुमार सिंह के सौजन्य से किया जा रहा है.

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

पटना स्थित महावीर सीनियर सिटीजन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आनंद ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन और ऑक्सीजन लेवल की निःशुल्क जांच की जाएगी. साथ ही हड्डी और नस संबंधी रोगों का भी परामर्श दिया जाएगा.

फिजियोथेरेपी और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा

शिविर में फिजियोथेरेपी से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी. डॉ. सन्नी और डॉ. विपुल सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे.

निःशुल्क दवा वितरण भी होगा

आयोजकों ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों के बीच मुफ्त दवाओं का भी वितरण किया जाएगा. साथ ही लोगों से बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की गई है.

ALSO READ: जहानाबाद में बिजली बिल गड़बड़ी पर उपभोक्ताओं को राहत, शिकायत मिलते ही टीम कर रही जांच और सुधार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >