जहानाबाद में बर्खास्त कर्मी ने सिविल सर्जन कार्यालय में मचाया हंगामा, प्रधान लिपिक को दी जान से मारने की धमकी

Jahanabad News: जहानाबाद में बर्खास्त डाटा ऑपरेटर कुंदन कुमार अचानक सिविल सर्जन कार्यालय में घुस आए और विभागीय आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. इस दौरान पूरे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

Jahanabad News: (संजय अनुराग) जहानाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक बर्खास्त स्वास्थ्यकर्मी ने परिसर में घुसकर जमकर हंगामा किया और प्रधान लिपिक को जान से मारने की धमकी दे दी. घटना के बाद कार्यालय में दहशत फैल गई है

कार्यालय में अचानक घुसकर किया हंगामा

जानकारी के अनुसार, बर्खास्त डाटा ऑपरेटर कुंदन कुमार अचानक सिविल सर्जन कार्यालय में घुस आए और विभागीय आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. इस दौरान पूरे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

प्रधान लिपिक को दी जान से मारने की धमकी

आरोप है कि हंगामे के दौरान कुंदन कुमार ने प्रधान लिपिक माधुरी कुमारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकी दी. इससे कार्यालय कर्मियों में भय का माहौल बन गया.

नियुक्ति अनियमितता के बाद हुई थी बर्खास्तगी

आवेदन में बताया गया है कि कुंदन कुमार पहले हुलासगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे. विभागीय जांच में नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता पाए जाने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था.

अन्य लोगों की मौजूदगी का भी आरोप

प्रधान लिपिक ने आरोप लगाया है कि घटना के समय कुंदन कुमार के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे, जो कार्यालय परिसर के बाहर खड़े थे. इससे कर्मचारियों में और अधिक दहशत फैल गई.

पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

माधुरी कुमारी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी आरोपी की होगी.

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है और जांच शुरू कर दी गई है. प्रशासन ने कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है.

ALSO READ: सशक्त स्थायी समिति की 7 सीटों पर आज होगा महासंग्राम, कलेक्ट्रेट में पार्षदों की भीड़, आज ही आएगा रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >