जहानाबाद में धुरियारी गांव में भव्य धार्मिक आयोजन, श्रीमद्भागवत कथा और शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर

Jahanabad News: धुरियारी गांव में 16 जून 2026 से 22 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा एवं भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा.

Jahanabad News: (सुनील शर्मा की रिपोर्ट)
जहानाबाद जिले के धुरियारी गांव में 16 जून 2026 से 22 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा एवं भगवान शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है. सात दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल और उत्साह देखा जा रहा है.

7 दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत 16 जून से

कार्यक्रम की शुरुआत 16 जून 2026 को जलाहरण और श्रीमद्भागवत पाठ पारायण के साथ होगी. इसी दिन शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा वाचन का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय बनेगा.

प्रसिद्ध कथावाचक देंगे कथा का वाचन

इस आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पूज्यपाद श्री स्वामी हरेरामाचार्य जी महाराज (हुलासगंज, जहानाबाद) द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा. उनके प्रवचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

वैदिक अनुष्ठानों से होगा कार्यक्रम का विस्तार

18 जून 2026 को मंडप प्रवेश, वेदी पूजन और अग्नि स्थापना जैसे महत्वपूर्ण वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे. इसके बाद धार्मिक विधि-विधान के तहत कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा.

20 जून को होगी शिव प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया शुरू

20 जून 2026 को भगवान शिव की मूर्ति संस्कार एवं प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी. यह आयोजन धार्मिक परंपराओं और वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगा.

22 जून को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन

महोत्सव के अंतिम दिन 22 जून 2026 को भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूर्णाहुति की जाएगी. इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी.

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

आयोजन समिति ने जिले एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर कथा श्रवण, पूजा-अर्चना और भंडारे में भाग लें. कार्यक्रम को लेकर गांव में तैयारियां जोरों पर हैं और ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

ALSO READ: बिहार में महिलाओं की नाइट शिफ्ट पर सम्राट सरकार सख्त, कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही लागू हो जाएंगे ये नए नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >