जहानाबाद-अरवल एनएच-33 पर दर्दनाक सड़क हादसा, विद्युत कर्मी गंभीर रूप से घायल

Jahanabad News: जहानाबाद के रतनी परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित कजियाना मोड़ के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक विद्युत कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल को तत्काल सदर अस्पताल, जहानाबाद में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.

रतनी जहानाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
Jahanabad News:
घटना जहानाबाद-अरवल एनएच-33 पर कजियाना मोड़ के समीप हुई. बताया जाता है कि एक व्यक्ति के अचानक सड़क पार करने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा गिरी, जिससे यह दुर्घटना हुई.

विद्युत कर्मी की पहचान सिकंदर कुमार के रूप में हुई

घायल की पहचान अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहाई गांव निवासी सिकंदर कुमार के रूप में हुई है. वे विद्युत विभाग में कार्यरत हैं और प्रतिदिन की तरह ड्यूटी के लिए हुलासगंज पावर सबस्टेशन जा रहे थे.

ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सिकंदर कुमार जैसे ही कजियाना मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक एक व्यक्ति सड़क पार करने लगा. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया इलाज

घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही 112 पर तैनात पुलिस अधिकारी सुलेमान सुल्तान खान मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है.

स्थानीय लोगों में हादसे के बाद चिंता

घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि एनएच-33 पर इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

ALSO READ: जहानाबाद जिले के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के सम्मान में विधायक ने मुख्यमंत्री से की अहम मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >