Jehanabad : जनता दरबार में एडीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

ीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर एडीएम अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

जहानाबाद नगर. डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर एडीएम अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आये नागरिकों की समस्याओं को सुना गया. जनता दरबार में कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए, जो मुख्य रूप से जनसुविधाओं से संबंधित थे. जिन मामलों का निवारण तत्काल संभव था, उन्हें वहीं उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित कर समाधान के लिए कार्रवाई आरंभ करवाई गयी. जबकि जिन मामलों की सुनवाई जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के अधीन है, उन्हें विधि अनुसार लोक शिकायत निवारण कार्यालय को भेजा गया. जनता दरबार में एडीएम सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी चंद्र किशोर, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आकांक्षा गुप्ता ,वरीय उप समाहर्ता होमा इरफान सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >