jehanabad News : जहानाबाद जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ओकरी थानाध्यक्ष सुमन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर की गई है. जानकारी के अनुसार ओकरी थाना क्षेत्र में अवैध खनन को संरक्षण देने और उसमें संलिप्तता के आरोपों की जांच के दौरान पुलिस को साक्ष्य मिले. पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कीर्ति कमल ने थानाध्यक्ष के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएग. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
अवैध खनन मामले में कार्रवाई, ओकरी थानाध्यक्ष सुमन कुमार को एसपी ने निलंबित किया

अवैध खनन मामले में कार्रवाई, ओकरी थानाध्यक्ष सुमन कुमार को एसपी ने निलंबित किया
Copied link
जहानाबाद जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. ओकरी थानाध्यक्ष सुमन कुमार को अवैध खनन में संरक्षण देने और संलिप्तता के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है.