Arwal news : करपी थाना क्षेत्र के शिव नगर गांव निवासी उमाशंकर शर्मा के खलिहान में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही क्षण में उसने विकराल रूप धारण कर लिया.
अग्निशमन वाहन ने आग पर काबू पाया
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही करपी से पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
भूसे जलने से पशुओं के चारे पर संकट छाया
अग्निशमन विभाग की तत्परता के कारण बड़ी घटना होने से बच गई। तेज गर्मी और हवा के कारण आग और भी भयावह रूप ले सकती थी. घटना में करीब 50 हजार रुपये मूल्य के भूसे के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है.भूसे जलने से पशुओं के चारे पर संकट छाय गया है.
ALSO READ: हाईवा-ट्रक की टक्कर के बाद थम गई रफ्तार, गांधी सेतु पर लगा लंबा जाम
