प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ गायत्री परिवार ने किया पौधरोपण,संरक्षण का लिया संकल्प

जहानाबाद में गायत्री परिवार के प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने 272वें रविवासरीय पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को आगे बढ़ाया।

Tree Plantation : जहानाबाद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के तहत लगातार 272वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वभना स्थित सत्येंद्र शर्मा के निजी भूखंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए.

पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल पौधा लगाने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, स्वस्थ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने का संकल्प है.

272 सप्ताह से लगातार चल रहा अभियान

प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ की ओर से पिछले 272 सप्ताह से प्रत्येक रविवार पौधरोपण का सतत अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना भी है. अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

हरित धरती के लिए जनभागीदारी जरूरी

कार्यक्रम में कहा गया कि एक पौधा आज लगाया जाएगा, तो आने वाली पीढ़ियां उसकी छांव पाएंगी. हरित धरती, स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ समाज के लिए पौधरोपण को जन-आंदोलन बनाना जरूरी है. इस अवसर पर गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, कौशल कुमार, शिशुपाल सिंह, विनोद कुमार, विनोद खन्ना समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >