Jehanabad : देवघर के जमनिया मोड़ के पास हुई बस दुर्घटना में डकरा के चार लोग घायल

झारखंड राज्य के देवघर बासुकीनाथ मार्ग के जमनिया मोड़ के पास हुए बस दुर्घटना में मखदुमपुर प्रखंड के डकरा गांव के चार लोग घायल हो गये.

मखदुमपुर. झारखंड राज्य के देवघर बासुकीनाथ मार्ग के जमनिया मोड़ के पास हुए बस दुर्घटना में मखदुमपुर प्रखंड के डकरा गांव के चार लोग घायल हो गये. घायलों में डकरा गांव निवासी ज्ञान यादव, लवकुश कुमार, सिंटू यादव, सुभाष कुमार बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार डकरा गांव से चारों लोग 25 जुलाई को देवघर जलाभिषेक के लिए गए थे, जो मंगलवार को देवघर के जमनिया मोड़ के पास बस दुर्घटना के शिकार हो गए. घायलों ने बताया कि वह बस में चालक के पीछे बैठे हुए थे. जैसे ही चालक दुर्घटनाग्रस्त कर वाहन से कूद गया. वहीं चालक के पीछे बैठे रहे सुभाष वाहन का स्टीयरिंग पकड़ा और पास में रखे ईंट में टकरा वाहन को रोका. इस बाबत घायलों ने दूरभाष से बताया कि बाल-बाल हम लोगों की जान बच गयी.

महिला बोगी में 15 पकड़ाये

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 15 पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >