Jehanabad : महिला बोगी में यात्रा करते पांच पकड़ाये

पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 5 पुरुष यात्री को पकड़ा गया है.

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते 5 पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि जांच अभियान के क्रम में महिला बोगी में यात्रा करते पांच पुरुष यात्री को पकड़ा गया है जिसे रेलवे कोर्ट गया भेजा गया है.

घर के समीप से बाइक की चोरी, केस दर्ज

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज स्थित द्वारिकापुरम से बीते दिन एक बाइक चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में घोसी थाना क्षेत्र के नारायणबिगहा के रहने वाले श्रवण कुमार ने नगर थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि मेरा मकान द्वारकापुरम में है. 16 जुलाई की रात मकान के आगे गेट के पास बाइक खड़ी की थी. सुबह 27 जुलाई को दरवाजा खोला तो देखा कि बाइक गायब है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >