Jehanabad : वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का किया गया निष्पादन

विधानसभा आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के निदेश के आलोक में स्वच्छ, शांतिपूर्ण, सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए वोटर हेल्प लाईन (डीसीसी) शिकायत, समाधान एवं अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है.

अरवल. विधानसभा आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के निदेश के आलोक में स्वच्छ, शांतिपूर्ण, सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए वोटर हेल्प लाईन (डीसीसी) शिकायत, समाधान एवं अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है. वोटर हेल्पलाइन 1950, 18003451606 पर प्राप्त होने वाले कॉलों की विवरणी से संबंधित पंजी का संधारण तथा शिकायतकर्ता सूचना प्राप्तकर्ता से संबंधीत सभी विवरणी की उचित प्रविष्टि उक्त पंजी में दर्ज कर ससमय निष्पादन किया जा रहा है. साथ ही प्राप्त कॉलों की दैनिक विवरणी विहित प्रपत्र में तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है. अब तक कुल 54 कॉल प्राप्त हुए है, जिसमें एनजीएसपी पोर्टल पर कुल 36 कॉल प्राप्त हुए है एवं सभी को एनजीएसपी पोर्टल पर दर्ज करा दी गई है. शेष 18 कॉल अन्य जिला से प्राप्त होने की स्थिति में संबंधित जिला का लैंडलाइन नंबर उपलब्ध करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >