Jehanabad : तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से युवक जख्मी

सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर घायल युवक के इलाज के लिए मुआवजे की मांग की.

अरवल. सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर घायल युवक के इलाज के लिए मुआवजे की मांग की. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर स्थित भगत सिंह चौक के समीप डंपर की चपेट में आ जाने से सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोथा गांव निवासी 20 वर्षीय आकाश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे लोगों की सहायता से सदर अस्पताल में पहुंचाया गया है. बताया जा रहा है कि आकाश अपने बुलेट गाड़ी से कहीं जा रहा था, इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही डंपर की चपेट में आ गया. घटना के बाद दुर्घटना में शामिल डंपर को पुलिस प्रशासन द्वारा पकड़ लिया गया है. नगर परिषद के सामाजिक कार्यकर्ता चंदन यादव के द्वारा पुलिस प्रशासन से तत्काल डंपर पर कार्रवाई करते हुए घायल युवक को सहायता राशि देने की मांग की गयी है. पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >