Jehanabad Election News : विधानसभा वार बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें

विधानसभा आम निर्वाचन के सफल और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के चिन्हित डिस्पैच सेंटर पर कमिशनिंग के अंतिम दिन का निरीक्षण किया.

Jehanabad Election News : जहानाबाद नगर. विधानसभा आम निर्वाचन के सफल और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के चिन्हित डिस्पैच सेंटर पर कमिशनिंग के अंतिम दिन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कमिशनिंग कार्य की समीक्षा की और सुनिश्चित किया कि सभी बीयू, सीयू एवं वीवीपैट को कमिशनिंग के बाद सुरक्षित रूप से रखा गया है. उन्होंने मतदानकर्मियों को मतदान केंद्रों पर भेजने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये. इसके बाद जिला पदाधिकारी ने जहानाबाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए चिन्हित मतगणना केंद्र, वज्रगृह का निरीक्षण किया. निरीक्षण में मतदान के उपरांत मतदान सामग्री की प्राप्ति और उसका संधारण सुनिश्चित करने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि किसी भी मतदानकर्मियों को मतदान समाप्ति के बाद सामग्री जमा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विधानसभा वार बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि मतदान सामग्री और मतगणना केंद्र की सभी तैयारियां समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूर्ण हों, ताकि जहानाबाद जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >