बाइक के धक्के से बुजुर्ग की गयी जान

परसबिगहा थाना क्षेत्र के कसवां गांव में बुधवार की सुबह बाइक के धक्के से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. बुजुर्ग कसवां निवासी कुलंजन रजक बुधवार की अहले सुबह शौच के लिए जा रहा था तभी किसी बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दी जिसके कारण बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

जहानाबाद.

परसबिगहा थाना क्षेत्र के कसवां गांव में बुधवार की सुबह बाइक के धक्के से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. बुजुर्ग कसवां निवासी कुलंजन रजक बुधवार की अहले सुबह शौच के लिए जा रहा था तभी किसी बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दी जिसके कारण बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाइक चालक बुजुर्ग को धक्का मार कर फरार हो गया. बाद में गांव के लोगों ने बुजुर्ग को सड़क पर गिरा हुआ देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी गयी. कुलंजन रजक के परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. सदर अस्पताल में उपचार के बाद बुजुर्ग की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया, किंतु पीएमसीएच ले जाते समय रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >