मारपीट की घटना में महिला समेत आठ जख्मी

रविवार की रात पर्यटन थाना बराबर के परसौना गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें तीन महिला समेत आठ लोग घायल हो गये.

मखदुमपुर.

रविवार की रात पर्यटन थाना बराबर के परसौना गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें तीन महिला समेत आठ लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष से शिशुपाल पासवान व जयप्रकाश कुमार शामिल हैं. जबकि दूसरे पक्ष से चिंटू कुमार, राम पासवान, पिंकी कुमारी, रिंकी कुमारी एवं गीता कुमारी शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया है. जानकारी के अनुसार मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझ गये. देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गयी. इस मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >