Arwal Election News : इसीआइ के सचिव ने जिले के आदर्श मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली के सचिव संतोष कुमार दुबे ने अरवल जिले में स्थापित विभिन्न आदर्श मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

Arwal Election News : अरवल. भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली के सचिव संतोष कुमार दुबे ने अरवल जिले में स्थापित विभिन्न आदर्श मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इसमें आदर्श मतदान केंद्र, पीडब्ल्यूडी मैनेज्ड मतदान केंद्र, वूमेन मैनेज्ड मतदान केंद्र और यूथ मैनेजमेंट मतदान केंद्र शामिल थे, जो बालिका उच्च विद्यालय, अरवल में स्थित हैं. निरीक्षण के दौरान सचिव ने मतदान तिथि पर की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों का अवलोकन किया. उन्होंने मतदान केंद्रों पर की गयी साफ-सफाई, मतदाताओं के लिए सुगम पहुंच, महिला मतदाताओं के लिए सुविधाएं, दिव्यांगजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं और युवा मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की. सचिव ने कहा कि अरवल जिले के ये केंद्र वास्तव में मॉडल मतदान केंद्र की संकल्पना को साकार रूप देते हैं. भारत निर्वाचन आयोग ने अपने आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर भी अरवल जिला के इन मतदान केंद्रों की उत्कृष्ट तैयारियों की पोस्ट साझा की है. आयोग ने इन केंद्रों को बिहार विधानसभा निर्वाचन-2025 के लिए मॉडल केंद्र के रूप में प्रदर्शित करने योग्य बताया है. यह उपलब्धि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के मार्गदर्शन, सतत निगरानी और प्रभावी दिशा-निर्देशों का परिणाम है. उनके नेतृत्व में जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों को आदर्श स्वरूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य किया है, जिससे प्रत्येक मतदाता को मतदान दिवस पर सुविधाजनक, सुरक्षित और प्रेरक वातावरण मिल सके. जिला प्रशासन ने यह भी दोहराया कि 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस निरीक्षण से मतदाता जागरूकता और मतदान के प्रति उत्साह बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >