अरवल: राशन कार्ड, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की आपूर्ति विभाग की समीक्षा

Arwal News: बिहार के अरवल डीएम ने सभी पात्र परिवारों के लिए राशन कार्ड बनाने और लंबित आवेदनों का जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिए हैं. पूरी जानकारी यहां पढ़ें...

Arwal News: मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के साथ खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (आपूर्ति विभाग) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अरवल की जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने समाहरणालय से भाग लिया. बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत राशन कार्ड निर्माण, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग तथा लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन की समीक्षा की गई.

पात्र परिवारों को समय पर मिले राशन कार्ड

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी पात्र परिवारों को नियमानुसार राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए तथा जन वितरण प्रणाली का संचालन पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ सुनिश्चित किया जाए.

लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

समीक्षा बैठक के बाद जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नया राशन कार्ड बनाने, सदस्य जोड़ने, सदस्य हटाने, नाम एवं पता संशोधन सहित सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिन पात्र परिवारों का अब तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है, उन्हें प्रखंड आरटीपीएस काउंटर अथवा स्मार्ट पीडीएस 2.0 पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे. बैठक में उप विकास आयुक्त शैलेस कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोविंद कुमार मिश्रा तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nishikant kumr

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >