Jehanabad : डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, निष्पादन का दिया निर्देश

डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य है जन सामान्य की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर, उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना. इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 44 आवेदन प्रस्तुत किए गए.

जहानाबाद नगर. डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य है जन सामान्य की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर, उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना. इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 44 आवेदन प्रस्तुत किए गए. समस्याओं में भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक लाभ, सरकारी योजनाओं से वंचित होने, दाखिल-खारिज, अनुकंपा नियुक्ति एवं अन्य प्रशासनिक मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे. डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जनता दरबार में प्राप्त लोक शिकायत निवारण अधिनियम, 2015 के अंतर्गत आने वाले सभी मामलों को विधिवत पंजीकृत किया गया, जबकि अधिनियम के बाहर के मामलों को भी निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >