सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को डीएम ने किया सम्मानित

विदित हो कि 20 अगस्त को जिला स्थापना दिवस सिलवर जुबली भव्य तरीके से मनाया गया.

अरवल. डीएम कुमार गौरव के द्वारा अरवल जिला के 25वां स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले स्थानीय कलाकार एवं स्कूली बच्चों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. विदित हो कि 20 अगस्त को जिला स्थापना दिवस सिलवर जुबली भव्य तरीके से मनाया गया. जिसमें जिले के स्थानीय कलाकार गुड्डू कुमार, पप्पू कुमार, कौशल कुमार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था. साथ ही स्कूली बच्चों में बालिका उच्च विद्यालय के छात्रा, करपी उच्च विद्यालय के छात्र एवं छात्रा, पायस मिशन के छात्र एवं छात्रा, एसेम्बली ऑपा गॉड स्कूल के छात्र एवं छात्रा, स्कॉट गाइड के बच्चे, जीएनएम के छात्राओं द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया था. डीएम द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए शुभकामनाएं भी दी गयी. इस सम्मान का उद्देश्य बच्चों का हौसला बढ़ाना, उन्हें नई उच्चाइयों तक पहुंचने और अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित करना है. पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ डीएम के प्रति आभार व्यक्त किया और अपनी विद्या में और उच्चाइयों छुने का संकल्प लिया. उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सभी विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >