फॉर्मर्स रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला सम्मानित

इस अवसर पर डीएम अलंकृता पाण्डेय को किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ने तथा डिजिटल कृषि पहल को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

जहानाबाद नगर. पटना में जिला पदाधिकारियों के लिए आयोजित महत्वपूर्ण कार्यशाला के दौरान बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार द्वारा डीएम अलंकृता पाण्डेय को जिले में एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत फॉर्मर्स रजिस्ट्री में उत्कृष्ट एवं बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डीएम अलंकृता पाण्डेय को किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ने तथा डिजिटल कृषि पहल को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. उल्लेखनीय है कि एग्रीस्टैक भारत सरकार के कृषि विभाग का एक महत्वपूर्ण डिजिटल पोर्टल है, जिसके माध्यम से किसानों का पंजीकरण कर उनके कृषि संबंधी आंकड़ों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ उपलब्ध कराना है. इसके माध्यम से किसानों को पीएम किसान, बीज अनुदान, खाद सब्सिडी, बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र पर मिलने वाली सब्सिडी आदि सीधे बैंक खाते में आएगा एवं भविष्य मे फसल बीमा का लाभ, लोन लेने में सुविधा, सही पहचान और रिकॉर्ड,आपदा राहत में मदद मिलेगी. जिले ने इस अभियान के अंतर्गत किसानों का व्यापक स्तर पर पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. जिले द्वारा कुल 47499 पीएम किसान लाभार्थी का 37357(79%) फॉर्मर्स रजिस्ट्री पूर्ण कर लिया गया है. जिले में चलाए गये सतत प्रयासों यथा जिले के सभी पंचायतों में कैंप के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री एवं ई केवाईसी का कार्य कम्प आयोजन तथा अनुश्रवण के परिणामस्वरूप यह सम्मान प्राप्त हुआ है. इस उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, कृषि विभाग के कर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं को बधाई देते हुए इसे किसानों के हित में किए जा रहे सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >