अरवल में अभियान बसेरा-2 के तहत 40 भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा

अरवल जिले में अभियान बसेरा-2 के तहत 40 पात्र महादलित एवं भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा वितरित किया गया. यह पहल लाभुकों को उनकी भूमि पर वैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Arawal New : अरवल जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में अभियान बसेरा-2 के तहत वासभूमि से संबंधित पात्र महादलित एवं भूमिहीन परिवारों के बीच वासगीत पर्चा वितरण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान 40 पात्र लाभुकों को वासगीत पर्चा प्रदान कर उनकी भूमि पर वैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई.

हर पात्र परिवार को आवासीय भूमि उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भूमिहीन परिवार को आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है. उन्होंने बताया कि अभियान बसेरा-2 के तहत जिले के सभी योग्य लाभुकों की पहचान कर उन्हें वासभूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है.

लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे. उन्होंने लाभुकों से प्राप्त भूमि का सदुपयोग कर स्थायी आवास निर्माण करने तथा सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने की अपील की.

लाभुकों ने जताया आभार

वासगीत पर्चा प्राप्त करने के बाद लाभुकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहार सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और लाभुक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishikant kumr

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >