रेलवे ट्रैक के समीप मिला किशोर का शव

पटना-गया रेलखंड के टेहटा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के पास से एक किशोर का शव बरामद हुआ है. बरामद शव काको थाना क्षेत्र के दमुहां गांव का रहने वाला राजकुमार चौधरी का पुत्र अजीत कुमार (17 वर्ष) का है जो विजयादशमी के दिन से ही घर से लापता था.

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के टेहटा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के पास से एक किशोर का शव बरामद हुआ है. बरामद शव काको थाना क्षेत्र के दमुहां गांव का रहने वाला राजकुमार चौधरी का पुत्र अजीत कुमार (17 वर्ष) का है जो विजयादशमी के दिन से ही घर से लापता था. वह मसौढ़ी थाना क्षेत्र के रहमतगंज मुहल्ले में अपनी बहन के घर रहकर बर्फ बेचने का काम करता था. विजयादशमी के दिन ही मोहित कुमार नामक उसके दोस्त ने उसे बुलाकर ले गया था तभी से वह लापता था. परिजनों द्वारा इस संबंध में मसौढ़ी थाना में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था. युवक का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी है. विजयादशमी के दिन ही उसके दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गये थे तभी से वह गायब था. दोस्तों ने ही हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया है. मृतक के भाई मधेश्वर कुमार ने बताया कि उसके भाई ने विजयादशमी से दो दिन पहले ही उसे फोन कर बताया था कि वह उसके पास आ जायेगा. उसने कहा कि दोस्तों ने ही बुलाकर उसकी हत्या कर दी है. एक साजिश के तहत उसकी हत्या की गयी है. प्रशासन इस मामले की गहनता से जांच करेगी, तो पूरा मामला सामने आ जायेगा. इधर, युवक का शव मिलने से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. परिजन प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच की मांग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >