बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 13 को

बिहार लोक सेवा आयोग का 71वीं संयुक्त प्रारभिंक प्रतियोगिता परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित होगा.

अरवल. बिहार लोक सेवा आयोग का 71वीं संयुक्त प्रारभिंक प्रतियोगिता परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित होगा. प्रारंभिक परीक्षा स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने बैठक आयोजित की. जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिनमें बालिका उच्च विद्यालय अरवल, जीए उच्च विद्यालय अरवल, एसएसएसजीएस कॉलेज अरवल, उमैराबाद उच्च विद्यालय अरवल एवं फतेहपुर संडा कॉलेज अरवल में परीक्षा केंद्र निर्धारित है. यह परीक्षा 12 बजे से 2 बजे अपराह्न तक आयोजित किया जाना है. सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की परीक्षा केंद्रों पर 8:30 बजे पूर्वाह्न में पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है. वहीं परीक्षार्थियों को 9:30 बजे पूर्वाह्न से 11 बजे पूर्वाह्न तक प्रवेश दिया जाना है. 11 बजे पूर्वाह्न से परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वारा बंद कर दिया जायेगा, जिसमें किसी भी परीक्षार्थी अन्य का प्रवेश वर्जित होगा. किसी भी परिस्थिति में 11 बजे पूर्वाह्न के बाद किसी भी परीक्षार्थी का प्रवेश नहीं दिया जायेगा. सभी अभ्यर्थियों का विभिन्न स्तरों पर गहन फ्रिशकिंग प्रवेश करने के पूर्व की जायेगी. परीक्षा के एक दिन पूर्व पर्याप्त संख्या कक्ष में जैमर का अधिष्ठापन बायोमेट्रिक, सीसीटीवी फ्रिस्किंग, वीडियोग्राफर, सीट प्लान, जेनरेटर की व्यवस्था, कर्मियों का पहचान पत्र इत्यादि की तैयारी हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया. किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर इत्यादि जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. उम्मीदवार को सचेत किया जाता है कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाये जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कदाचार करते हुए पाये जाने की स्थिति में इस परीक्षा सहित आगामी 5 वर्षों के लिए आयोग की परीक्षा में भाग लेने से वंचित किया जायेगा. परीक्षा से संबंधित भ्रामक एवं सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा. अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर किसी परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्ति के पूर्व स्थान छोड़ने की अनुमति नहीं होगी. अगर किसी परीक्षार्थी को स्वास्थ्य कारणों से परीक्षा केंद्र से जाने की अनुमति दी जाती है तो उनका प्रश्न पत्र तथा ओएमआर सीट जमा ले लिया जायेगा. परीक्षा एजेंसी के निदेशानुसार परीक्षार्थी अपने साथ केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, दो रंगीन फोटो लेकर प्रवेश करेंगे. प्रतिनियुक्त वीक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का परीक्षा केंद्र परिसर में बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं होगा. परीक्षा केंद्र में कोई भी व्यक्ति बिना पहचान पत्र के पाया जाता है, तो उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. जिला नियंत्रण कक्ष का स्थापना किया गया है. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निदेश देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्य एवं दायित्व का समय से निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे. मौके पर जिला अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला जन संपर्क पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय दंडाधिकारी, नोडल पदाधिकारी के साथ अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >