जहानाबाद: नीट प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर भाजपा का हमला, कहा- 2005 से पहले वाला बिहार वापस नहीं आने देंगे

जहानाबाद में नीट प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर भाजपा ने महागठबंधन को जिम्मेदार ठहराया है. पार्टी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए 2005 से पहले वाले बिहार की स्थिति वापस लाने के प्रयास का आरोप लगाया है.

Jehanabad NEET protest: भारतीय जनता पार्टी की जहानाबाद जिला इकाई ने 23 जुलाई को दिल्ली में हुए नीट प्रदर्शन के बाद जिले में हुई तोड़फोड़ और हिंसा की घटना की कड़ी निंदा की है. पार्टी नेताओं ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि महागठबंधन नीट के नाम पर युवाओं को भ्रमित कर जिले का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है.

भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस वार्ता

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि नीट मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद विपक्ष द्वारा छात्रों को बरगलाकर सड़क पर उतारना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे युवाओं को गुमराह किया जा रहा है.

डीएम आवास और रेलवे स्टेशन पर हमले की निंदा

भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रदर्शन के नाम पर डीएम आवास और रेलवे स्टेशन जैसी जगहों को निशाना बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

उन्होंने कहा कि इसे शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं कहा जा सकता. इस तरह की घटनाओं का उद्देश्य आम लोगों में भय और दहशत पैदा करना था.

कानून व्यवस्था से समझौता नहीं

धीरज कुमार ने कहा कि बिहार में एनडीए की डबल इंजन सरकार कानून के राज के लिए प्रतिबद्ध है. आम लोगों को डराने-धमकाने और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा.

उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग

भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही जिले में शांति और सामान्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं.

‘जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगे’

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोग 2005 से पहले वाले बिहार की स्थिति को वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता अब जागरूक है और ऐसी साजिशों को सफल नहीं होने देगी.

प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, शुभम राज मिट्ठू, उपाध्यक्ष कृष्णकांत कुमार, मुन्नी चंद्रवंशी, अन्नपूर्णा भास्कर, सर्वेश वर्मा, कृष्णा गुप्ता, जय प्रकाश केसरी, रवि शेखर, रीता कुमारी, मनोज पासवान, बृजेश कुमार, महेन्द्र कुमार, संतोष चंद्रवंशी, विनोद पाठक, रविशंकर चौहान, विनोद शर्मा, सुनीता कुमारी, पूनम गुप्ता, नेहा कुमारी, मणिभूषण शर्मा, दीपक गुप्ता, कुणाल गुप्ता और विजय सत्कार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashwini kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >