दिनदहाड़े अपराधियों ने बाइक सवार के साथ की लूटपाट

शकुराबाद थाना क्षेत्र के शकुराबाद-कुर्था सड़क मार्ग पर फौलादपुर बाजार के समीप अपाची बाइक पर सवार अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर बाइक सवार के साथ लूटपाट किया

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के शकुराबाद-कुर्था सड़क मार्ग पर फौलादपुर बाजार के समीप अपाची बाइक पर सवार अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर बाइक सवार के साथ लूटपाट किया. इस मामले में पीड़ित बाइक चालक ने थाने में आवेदन दिया है. अरवल जिले के वंशी थाना अंतर्गत अनुआं गांव निवासी शशिकांत कुमार जहानाबाद जिला के परसबिगहा थाना अंतर्गत चैनपुरा गांव अपना ससुराल आया था जहां से रविवार की दोपहर बाद अपने गांव अनुआं लौट रहा था. जैसे ही वह फौलादपुर बाजार से करीब 200 मीटर आगे गया तभी बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर दिनदहाड़े उसका बैग, सोने का लॉकेट, पर्स एवं मोटरसाइकिल की चाबी छीन लिया. घटना से घबराये उक्त व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >