जहानाबाद में विधायक ऋतुराज के स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़, विकास कार्यों की हुई सराहना

Bihar News: जहानाबाद के घोसी प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय में विधायक ऋतुराज के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया तथा क्षेत्रीय विकास कार्यों की सराहना की गई.

Bihar News: (सुनील शर्मा ) जहानाबाद के प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय में घोसी के विधायक ऋतुराज के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. विधायक ऋतुराज के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्हें अंगवस्त्र दे कर और फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला. समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए विधायक का स्वागत किया. कार्यक्रम नगर अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य विनोद कुमार केसरी एवं बीस सूत्री सदस्यों के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया.

विकास कार्यों की नेताओं ने की सराहना

कार्यक्रम के दौरान कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि विधायक लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. इस अवसर पर जदयू नेता दिलीप कुशवाहा, राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, महिला नेत्री एवं जिला बीस सूत्री की सदस्य मनोरमा देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडे और नगर अध्यक्ष विनोद कुमार केसरी सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सिंकु देवी, वीरेंद्र कुशवाहा, उदय शर्मा, निकेश कुमार, नविशेर आलम, संतोष शर्मा, रामजीत मांझी, हरिशंकर पंडित, चंदन कुमार, दीपक कुमार, प्रतिमा देवी, उमेश चंद्रवंशी, जयप्रकाश पासवान, शिवप्रसाद भगत, भोला विश्वकर्मा और धर्मेंद्र कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विधायक ऋतुराज के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

Also Read:औरंगाबाद में बड़ा हादसा टला: बच्चों से भरी पिकअप पलटी, 10 से अधिक छात्र घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: raginisharma

raginisharma is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >