विवाद में भैंसुर को पसूली से मार कर किया जख्मी

कल्पा थाना क्षेत्र के महबदा में बंटवारा विवाद में भैंसुर को पसूली से मार कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में महबदा के रहने वाले अखिलेश कुमार ने स्थानीय थाने में दो नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जहानाबाद. कल्पा थाना क्षेत्र के महबदा में बंटवारा विवाद में भैंसुर को पसूली से मार कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में महबदा के रहने वाले अखिलेश कुमार ने स्थानीय थाने में दो नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 28 अप्रैल की शाम वह अपने दरवाजे पर बैठे थे. इसी बीच उनकी भभू रेखा देवी एवं भाई संजय यादव अपने-अपने हाथ में पसूली लेकर घर में गाली-गलौज करने लगा. गाली देने से मना करने एवं सुबह में दाम लगाने का सलाह दिया. भभू अपने हाथ में लिये पसूली से सिर एवं नाक पर प्रहार कर जख्मी कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >