Jehanabad : शहर में मुख्य सड़क का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण का कार्य ठप

शहर के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम फिर ठप पड़ गया है. कनौदी के रिलायंस पेट्रोल पंप से नौरू तक 7.48 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होना था

जहानाबाद नगर

शहर के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम फिर ठप पड़ गया है. कनौदी के रिलायंस पेट्रोल पंप से नौरू तक 7.48 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होना था, लेकिन अब तक आधा-अधूरा ही काम पूरा हो पाया है. अरवल मोड़ के पास नये डिवाइडर का निर्माण पूरा हो गया है. इससे पहले स्टेशन से फिदा हुसैन मोड़ तक डिवाइडर का निर्माण किया गया था. कनौदी से समाहर्ता आवास के पास सड़क का चौड़ीकरण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि एरकी गांव से नौरू तक कार्य जारी है. हालांकि, सड़क के बीच में बने वृक्ष और शहरी अतिक्रमण कार्य में बाधक बन रहे हैं. इनकी वजह से सड़क चौड़ीकरण अधूरा पड़ा है और दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है. योजना के अनुसार शहर की सड़क 60 फीट चौड़ी बनायी जायेगी, जिसमें दोनों तरफ तीन-तीन मीटर के फुटपाथ, डिवाइडर पर लाइट और अंडरग्राउंड तार व जलापूर्ति की व्यवस्था की जायेगी.

वर्ष 2022 में 100 करोड़ की लागत से इस योजना की शुरुआत हुई थी और दो साल में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक आधा काम ही पूरा हुआ है. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता धनंजय कुमार ने कहा कि कार्य योजना को शीघ्र पूरा कराया जायेगा, ताकि शहरवासियों को आधुनिक सड़क की सुविधा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >