अरवल में आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण, बच्चों और माताओं को मिला पौष्टिक राशन

अरवल के आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया गया. इस पहल के तहत छह महीने से तीन साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को चावल, दाल और सोयाबीन युक्त पौष्टिक आहार मिला.

Take Home Ration: जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार समेकित बाल विकास सेवाएं के तहत जिले के अरवल, कलेर एवं सोनभद्र वंशी सूर्यपुर परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया गया. बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं की देखरेख में पात्र लाभुकों के बीच निर्धारित मात्रा में टीएचआर का वितरण कराया गया.

बच्चों और माताओं को मिला पौष्टिक राशन

टीएचआर के तहत छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को चावल, दाल और सोयाबीन युक्त पौष्टिक राशन उपलब्ध कराया गया. लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने के साथ आंगनबाड़ी सेविकाओं ने संतुलित पोषण के महत्व की जानकारी भी दी.

सेविकाओं ने लाभुकों को स्तनपान और पूरक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया. बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए नियमित एवं संतुलित आहार लेने की जानकारी भी दी गयी.

समय पर और गुणवत्तापूर्ण राशन देने का निर्देश

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर पात्र लाभुकों को समय पर, निर्धारित मात्रा में और गुणवत्तापूर्ण टीएचआर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

इसके साथ ही टीएचआर वितरण से संबंधित पूरी जानकारी पोषण ट्रैकर पर शत-प्रतिशत दर्ज करने को कहा गया है, ताकि वितरण व्यवस्था की ऑनलाइन निगरानी की जा सके.

आंगनबाड़ी केंद्रों का किया गया निरीक्षण

टीएचआर वितरण की वास्तविक स्थिति और राशन की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान वितरण व्यवस्था, लाभुकों की उपस्थिति, टीएचआर की मात्रा और पोषण ट्रैकर पर प्रविष्टि की स्थिति की जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने केंद्रों पर लाभुकों को निर्धारित मानक के अनुसार राशन उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

सेविका और सहायिकाओं की रही सक्रिय भागीदारी

टीएचआर वितरण कार्य में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया. सेविकाओं ने लाभुकों को पोषण संबंधी जरूरी जानकारी देने के साथ राशन के उपयोग और संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निशिकांत सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >