अरवल जिला में संपूर्ण कोर्ट की मांग की, पांच अगस्त को आंदोलन करेगा अधिवक्ता संघ

अरवल जिला बार एसोशिएशन ने संपूर्ण न्यायालय गठन की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है. 25 साल बीत जाने के बाद भी न्याय के लिए जहानाबाद पर निर्भरता और लंबित समन को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है. 5 अगस्त को वे काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जताएंगे.

Arwal News : अरवल जिला स्तरीय संपूर्ण न्यायलय गठन कि मांग को लेकर जिला बार एसोशिएसन आंदोलन करेगा. संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र बसु ने बार संघ भवन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अरवल को जिला बने हुए 25 वर्ष से ऊपर हो गया लेकिन यहां के लोगो को न्याय के लिए अभी भी जहानाबाद जाना पड़ता हैं. जिला प्रधान न्यायधीश नहीं हैं जिसके कारण अभी भी संपूर्ण कोर्ट अरवल नहीं आया हैं. परिवार न्यायलय, पास्को कोर्ट, मद्य निषेध कोर्ट, किशोर न्यायलय नहीं हैं. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि दो महीने का समय देते हैं. 5 अगस्त को सभी अधिवक्ता काला बिल्ला लगाकर अपना सांकेतिक विरोध करेंगे. उसके बाद आगे कि रणनीति पर विचार कर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे. जिला न्यायधीश नहीं रहने के कारण यहां सरकारी वकील नहीं हैं. पीपी नहीं हैं. जहानाबाद से सहायक सरकारी वकील आते हैं. तब यहां पर सुनवाई होती हैं. पांच हजार से ऊपर समंन लटका हुआ हैं. जिसपर कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं. वरीय अधिवक्ता सियाराम शर्मा संघ के महासचिव सरोज कुमार ओझा, शैलेश कुमार, अखिलेश कुमार ने बात रखी. इस अवसर पर बलिराम पाठक, पशुपती नाथ, जावेद खान, अरुण कुमार सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishikant kumr

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >