जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, बैकलॉग समाप्ति को प्रतिबद्ध प्रशासन

किसी भी समस्या के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें. बैकलॉग प्रतिदिन कम करते हुए 2-3 दिनों में होम डिलीवरी की जा रही है.

जहानाबाद नगर. डीएम अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं एसडीओ ने तेल कंपनियों के प्रबंधकों एवं गैस वितरक एजेंसियों सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से जिलांतर्गत सुचारू गैस वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया और आम लोगों से अपील की है कि एलपीजी गैस की प्राप्त उपलब्धता के मद्देनजर अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग न करते हुए आवश्यकतानुसार ही गैस बुकिंग करें. किसी भी समस्या के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें. बैकलॉग प्रतिदिन कम करते हुए 2-3 दिनों में होम डिलीवरी की जा रही है. जिले में कुल 13067 एलपीजी गैस की बुकिंग है तथा जिला में आज कुल 6868 एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक है आज दिनांक 28 अप्रैल को जहानाबाद जिलान्तर्गत कुल 4193 एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण के लिए गैस ठेला भेण्डरो के माध्यम से होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ता के घर पहुंचाकर किया गया है. औसत डिलीवरी अवधि अब घटकर 2.96 हो चुकी है. विभागीय निर्देशानुसार वैवाहिक कार्यक्रमों में गैस की आपूर्ति से संबंधित आज 15 आवेदन अनुमंडल कार्यालय में दिया गया जिसकी आपूर्ति का संबंधित गैस एजेंसी को निर्देश दिया गया. विभागीय निर्देशानुसार जहानाबाद जिला अंतर्गत रेस्टोरेंट, होटल तथा अन्य स्थानों पर खाद्य बिलो में एलपीजी शुल्क या इसी तरह के शुल्कों के डिफॉल्ट लेवी से संबंध मे अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी जहानाबाद एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निरंतर निगरानी एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है. ऐसे मामले पाये जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया. जिलान्तर्गत आज गैस एजेंसियों एवं अन्य स्थानों मिलाकर कुल 19 स्थलों पर औचक निरीक्षण किया गया है. साथ ही गैस एजेसियो सहित अभीतक कुल 499 स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया है जिसमें अवैध भंडारण तथा कालाबाजारी करते 2 प्रतिष्ठानों पर 6 सिलेंडर ज़ब्त कर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई भी की गई है. साथ ही सभी गैस एजेंसियों पर पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति है. साथ ही एलपीजी गैस से संबंधित जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या- 06114-223013 पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है. बुधवार को प्राप्त शिकायतों की संख्या 2 है जिसमें 1 का निराकरण लंबित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >