राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने आयोजित की टेस्ट व मेहंदी प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया उत्साह

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी घोसी ने टेस्ट और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फोटो- घोसी. राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की घोसी नगर इकाई द्वारा आर कम्पटीटिव क्लासेज परिसर में टेस्ट एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना, रचनात्मकता तथा व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम का मुख्य संदेश था छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है, जिसे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ आत्मसात किया. कार्यक्रम का संचालन एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनीश कुमार एवं नगर मंत्री हरे राम कुमार के नेतृत्व में किया गया. आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला. आयोजित टेस्ट प्रतियोगिता में अरुण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सूरज कुमार द्वितीय एवं आशीष रंजन तृतीय स्थान पर रहे. वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में नफीसा ने अपनी आकर्षक कलाकृति के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया. सुषमा कुमारी द्वितीय तथा वैष्णवी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. विजेताओं को मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का एहसास कराने का अवसर है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है. कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया. पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा. उपस्थित विद्यार्थियों ने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil kumar

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >