Jehanabad : शहरतेलपा में घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी

शहरतेलपा थाना क्षेत्र के मुख्यालय निवासी 40 वर्षीय सत्येंद्र साव ने रविवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता था.

करपी

. शहरतेलपा थाना क्षेत्र के मुख्यालय निवासी 40 वर्षीय सत्येंद्र साव ने रविवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता था. इसी तनाव के बीच युवक ने यह कदम उठाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शहरतेलपा-खड़ासीन रोड स्थित अपने मकान में परिवार के साथ रहता था. रविवार की रात उसने अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया. काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला, तो किसी ने ध्यान नहीं दिया. सोमवार की सुबह कमरे से दुर्गंध आने पर परिवार के लोगों ने इसकी सूचना शहरतेलपा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए पटना भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव काफी हद तक सड़ चुका था. फिलहाल परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत या आवेदन नहीं दिया गया है, इसलिए प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >