जहानाबाद : गुप्त सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम शहर के पूर्वी उंटा गली स्थित महादलित टोला के एक घर में छापेमारी की. इस दौरान घर से 10 लीटर देसी शराब जब्त की. शराब का धंधा करने वाले भूषण पासवान को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पाल ने बताया कि पकड़ा गया युवक लंबे समय से दारू का धंधा कर रहा था. वह दारू माफिया है, नशे की हालत में उसकी गिरफ्तारी हुई है. उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी गयी है.
खबर के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्वी उंटा मुहल्ले में फिर से शराब का कारोबार किया जा रहा है. वहां विभिन्न स्थानों से आने वाले शराबियों की भीड़ लग रही है. त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी में पुलिस ने उक्त धंधेबाज को धर दबोचा.
