मसौढ़ी में हाइवा की चपेट में आकर बच्चे की मौत, दो घंटे तक एनएच-83 जाम

मसौढ़ी : पटना-गया राष्ट्रीय उच्च पथ-83 स्थित स्थानीय नगर पर्षद कार्यालय के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही हाइवा की चपेट में आने से दो वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गयी. इधर, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़ कर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ कर जम कर पिटाई […]

मसौढ़ी : पटना-गया राष्ट्रीय उच्च पथ-83 स्थित स्थानीय नगर पर्षद कार्यालय के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही हाइवा की चपेट में आने से दो वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गयी. इधर, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़ कर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ कर जम कर पिटाई कर दी. दुर्घटना के विरोध में व मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने शव सड़क पर रख करीब दो घंटे तक एनएच-83 को जाम कर दिया.

बाद में मुआवजा मिलने के बाद ही शव पुलिस बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज सकी व जाम सुबह दस बजे खत्म हो सका. जानकारी के मुताबिक नगर पर्षद कार्यालय के सामने उत्तप्रदेश के आजमगढ़ निवासी अजय बनारसी ने किराये के मकान में बाबा भूंजा भंडार के नाम से दुकान खोल रखी है और उसी में वह सपरिवार रहता भी है.

बुधवार की सुबह गया की ओर से तेज रफ्तार से हाइवा पटना की ओर जा रहा था. इसी दौरान घर के सामने खेल रहा अजय बनारसी का दो वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार हाइवा की चपेट में आ गया और कुछ दूरी तक घसीटता चला गया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी .दुर्घटना के बाद वाहन छोड़ कर भाग रहे हाइवा के चालक को लोगों ने खदेड़ कर पकड लिया और उसकी जम कर धुनाई कर दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को अपने कब्जे में ले लिया . इधर, दुर्घटना के विरोध में व मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दी . प्रदर्शनकारी इस मार्ग पर अनियंत्रित व तेज रफ्तार से चलनेवाले वाहनों पर रोक लगाने और गति सीमा निर्धारित करने की मांग कर रहे थे. बाद में बीडीओ द्वारा मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये बतौर मुआवजा देने के बाद जाम खत्म हुआ. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा. इस संबंध में अजय बनारसी ने वाहन चालक नवादा थाने के चिकतौरा निवासी सुबोध कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है .
इकलौता पुत्र था टिंकू
टिंकू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसे एकमात्र दस साल की बहन गौरी है .टिंकू की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है. उसकी मां व बहन का रो-रोकर हाल बेहाल है. अपने इकलौते पुत्र को खोने के बाद अजय बनारसी बेसुध व हताश पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >