18 पुलिस अफसरों का िकया गया स्थानांतरण

जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने जिले के विभिन्न थाना और ओपी में पदस्थापित 18 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. जिसमें सात पुलिस अवर निरीक्षक और ग्यारह सहायक अवर निरीक्षक शामिल है. एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वैसे पुलिस पदाधिकारियों को एक थाने से दूसरे थाने या ओपी में पदस्थापित […]

जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने जिले के विभिन्न थाना और ओपी में पदस्थापित 18 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. जिसमें सात पुलिस अवर निरीक्षक और ग्यारह सहायक अवर निरीक्षक शामिल है. एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वैसे पुलिस पदाधिकारियों को एक थाने से दूसरे थाने या ओपी में पदस्थापित किया गया है जो तीन साल से एक ही जगह पदस्थापित थे. नगर थाना की पु. अ. नि. चंद्रोदय प्रकाश को घोसी थाना, अमरनाथ चौहान को घोसी से नगर थाना, माधव झा को मखदुमपुर से कड़ौना ओपी, रंजन प्रसाद रजक को काको से नगर थाना, श्रवण कुमार झा को ओकरी ओपी से हुलासगंज थाना,

अवधेश पासवान को भेलावर ओपी से मखदुमपुर थाना, एवं रवींद्र कुमार को पाली थाना से नगर थाना में पदस्थापित किया गया है. इसी प्रकार एएसआइ भवेश चौधरी को नगर थाना से काको थाना, शंकर प्रसाद को नगर थाना से कल्पा ओपी में भेजा गया है, मखदुमपुर थाने में पदस्थापित ए एसआइ रणविजय सिंह को कड़ौना ओपी एवं योगेंद्र सिंह को परसविगहा थाना में लाया गया है, चंदेश्वरी पंडित को काको से हुलासगंज, चंद्रदेव कुमार को परसविगहा से मखदुमपुर, रामाशंकर दास को पाली से कल्पा , ब्रजेंद्र नाथ तिवारी को हुलासगंज से काको, प्रकाश चंद्र फुलारा को हुलासगंज से ओकरी ओपी, सुरेंद्र प्रसाद को कल्पा ओपी से मखदुमपुर थाना और एएसआई दीप नारायण मंडल को कल्पा ओपी से स्थानांतरित कर पाली थाना में पदस्थापित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >