नियोजित शिक्षकों का मशाल जुलूस आज

27 फरवरी से करेगें विधानसभा का घेराव जहानाबाद,नगर : समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि समान काम का समान वेतन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. आंदोलन के तहत […]

27 फरवरी से करेगें विधानसभा का घेराव

जहानाबाद,नगर : समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि समान काम का समान वेतन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. आंदोलन के तहत 23 फरवरी को राज्य सरकार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला जायेगा .जबकि 27 फरवरी से विधानसभा का अनिश्चितकालीन घेराव किया जायेगा. जिलाध्यक्ष शंभु कुमार की अध्यक्षता में इंडोर स्टेडियम परिसर में हुई बैठक में राज्य सरकार के उदासीन रवैया एवं दोषपूर्ण नीति पर रोष व्यक्त करते हुए बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के
फैसले के आलोक में समान काम का समान वेतन नियोजित शिक्षकों का संवैधानिक अधिकार है. लेकिन राज्य सरकार के तानाशाही रवैया के चलते नियोजित शिक्षकों को कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है.
नियोजित शिक्षकों का सेवा शर्त जो राज्य सरकार द्वारा बनाया गया है वह एक छलावा है. जिस कारण शिक्षक आंदोलन को मजबूर हो रहे हैं. बैठक में रामप्रसाद कुमार, ब्रज नंदन कुमार, अनिल कुमार, अनिल कुमार, अखिलेश प्रसाद, राजीव रंजन, रवि कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >