दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हुई मौत

जहानाबाद : परसबिगहा थाना क्षेत्र के वभना-शकुराबाद पथ में अमैन गांव के समीप रविवार को टेंपो दुर्घटना में घायल हुए लोगों में 50 वर्षीय केसर मांझी की मौत हो गयी. मृतक शकुराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव का निवासी था. सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया था. बतादें कि चालक […]

जहानाबाद : परसबिगहा थाना क्षेत्र के वभना-शकुराबाद पथ में अमैन गांव के समीप रविवार को टेंपो दुर्घटना में घायल हुए लोगों में 50 वर्षीय केसर मांझी की मौत हो गयी. मृतक शकुराबाद थाना क्षेत्र के उचिटा गांव का निवासी था. सोमवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया था. बतादें कि चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण अमैन गांव के समीप हुई दुर्घटना में टेंपो पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे.अधिक खून बह जाने के कारण केसर मांझी की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >