एकजुट हो पार्टी प्रत्याशी को जिताने में लगें कार्यकर्ता

जहानाबाद : जिले के लोजपा कार्यालय के समीप शुक्रवार को पार्टी के नेता सुनील पांडेय एवं प्रदेश महासचिव महताब आलम का जोरदार स्वागत किया गया. लोजपा के जिलाध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन शर्मा के नेतृत्व में किये गये स्वागत में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. एनएच 83 पर खड़ा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता […]

जहानाबाद : जिले के लोजपा कार्यालय के समीप शुक्रवार को पार्टी के नेता सुनील पांडेय एवं प्रदेश महासचिव महताब आलम का जोरदार स्वागत किया गया. लोजपा के जिलाध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन शर्मा के नेतृत्व में किये गये स्वागत में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. एनएच 83 पर खड़ा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता की गाड़ी रुकते ही

उन्हें फूल माला से लाद दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक शुक्रवार को मगध शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी सह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो डीएन सिन्हा के नामांकन में शामिल होने गया जा रहे थे. पूर्व विधायक ने लोजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होने की बात कही है एवं कार्यकर्ता को तन- मन से समर्पित होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के काम में लग जाने को कहा.

स्वागत करनेवालों में लोजपा के रामबाबू पासवान, रामानुज पासवान, संजय शर्मा, सुरेंद्र राम, दीपक कुमार, उपेंद्र वर्मा, धीरज कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >