व्यवसाय पर पड़ रहा है बुरा असर

अवैध पार्किंग से दुकानों पर ग्राहकों को आने – जाने में होती है परेशानी अस्पताल मोड़, निचली रोड, थाना रोड में हैं कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान जहानाबाद सदर : वसायियों के व्यवसाय पर अवैध पार्किंग का असर पड़ रहा. दुकानों के सामने ही ठेला व रिक्शा लगे रहने के कारण ग्राहकों को दुकानों में आने -जाने […]

अवैध पार्किंग से दुकानों पर ग्राहकों को आने – जाने में होती है परेशानी
अस्पताल मोड़, निचली रोड, थाना रोड में हैं कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान
जहानाबाद सदर : वसायियों के व्यवसाय पर अवैध पार्किंग का असर पड़ रहा. दुकानों के सामने ही ठेला व रिक्शा लगे रहने के कारण ग्राहकों को दुकानों में आने -जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
शहर में अस्पताल मोड़, निचली रोड, थाना रोड, शिवाजी पथ रोड में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं. सभी सड़क सिंगल हैं. जिला प्रशासन ने बाजार में चरपहिया वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी है. बाजार में दिन में तो चरपहिया वाहन तो नहीं जाते हैं, पर रिक्शा एवं ठेलों की भरमार लगी रहती है. सट्टी मोड़ पर तो ठेला लगा कर व्यवसाय भी किया जाता है. व्यवसायियों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से भी की है. जिला प्रशासन द्वारा अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान भी चलाया जाता है.कुछ दिनों तक अवैध पार्किंग बंद हो जाती है, पर पुन: अवैध पार्किंग शुरू हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >