विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखें इंटर की परीक्षा की तैयारी में जुट जाने का दिया निर्देश

जहानाबाद : अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी प्रभात भूषण श्रीवास्तव ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की. अपराध गोष्ठी में विभिन्न थानाध्यक्षों एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे. इस मौके पर एसडीपीओ ने सभी थानावार दर्ज कांडों और उसके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की. साथ ही साथ विधि -व्यवस्था को सुदृढ़ रखने का […]

जहानाबाद : अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी प्रभात भूषण श्रीवास्तव ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की. अपराध गोष्ठी में विभिन्न थानाध्यक्षों एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे. इस मौके पर एसडीपीओ ने सभी थानावार दर्ज कांडों और उसके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की. साथ ही साथ विधि -व्यवस्था को सुदृढ़ रखने का पुलिस अफसरों को निर्देश दिया.

घंटों चली क्राइम मीटिंग की समाप्ति के बाद उन्होंने बताया कि होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा को कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए अफसरों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है. अभी से ही उसकी तैयारी में जूट जाने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि सभी थाने में मामलों के निष्पादन की स्थिति संतोषजनक है. विधि- व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के मद्देनजर थानाध्यक्षों को चौकस रहने का निर्देश दिया गया है. रात्रि गश्त के दौरान विशेष एहतियात बरतने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >